इंदौर में निजी कंपनी के सेल्समैन के साथ हुई लूट की वारदात मामले में बाणगंगा पुलिस की कर प्रणाली पर सवाल निशान खड़े हुए हैं क्योंकि पुलिस ने थाने पर फरियादियों की शिकायत चार दिनों तक नहीं सुनी इसके बाद अधिकारियों तक शिकायत पहुंची तो पूरा मामले में शिकायत दर्ज की गई है ।
पूरे मामले को लेकर बताया गया कि फरियादी विशाल पिता दिलीप जी चंद्रावत उम्र 22 साल निवासी ग्राम रतनिया खेड़ी जिला उज्जैन के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई की वह पिरामिड सीन सर्व प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की शाखा विजयनगर में सेल्स ऑफिसर के पद पर पदस्थ है फरियादी युवक द्वारा बताया गया कि लेमन ट्री सिटी वेयरहाउस के नजदीक वह अपने साथी महिपाल सिंह देवड़ा के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था कि तभी एड्रेस पूछने के नाम पर दो मोटरसाइकिल पर चार युवकों ने रोका और फिर कंधे पर टंगा हुआ काले कलर का बैग चीन लगे और चाकू दिखाकर मोबाइल फोन भी छीन लिया गया और जब में रखा हुआ पर्स वही लूट कर चले गए बैग में कंपनी के कलेक्शन हुए 1 लाख 15 हजार और परसों में रखे हुए ₹8000 लेकर चारों बदमाश फरार हो गए पूरे मामले में थाने पर फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई है पुलिस द्वारा आसपास लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज खागा ले जा रहे हैं ताकि बदमाशों को पकड़ा जा सके लेकिन पुलिस की चौराहों पर चेकिंग अभियान और तमाम कार्य प्रणाली पर सवालिया अनुसार बदमाशों द्वारा लगाए जा रहे हैं देखना होगा कि शहर में अपराधों पर पुलिस किस तरह से लगाम लगा पाती है
बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा चार दिनों के बाद इस पूरे घटनाक्रम में प्रकरण दर्ज किया गया है जब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शिकायत पहुंची तब जाकर फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज हुआ है
