फरियादी ने कपड़े की दुकान खोलने के लिए तीन लाख रुपये उधार लिए थे। आरोपित लिखा-पढ़ी और चेक बाउंस करवाने की धमकी दे रहा था।
एरोड्रम थाना पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर सूदखोर पर केस दर्ज किया है। आरोपित ने तीन लाख के बदले ब्याज सहित 14 लाख रुपये वसूल लिए। वह छह लाख रुपये और मांग रहा है। आरोपित लिखा-पढ़ी और चेक बाउंस करवाने की धमकी दे रहा था।
टीआइ राजेश साहू के मुताबिक, फरियादी शिशिथ अनिल संघवी निवासी विजयश्री नगर ने आरोपित विजयसिंह ठाकुर निवासी कान्यकुंज नगर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शिशिथ ने कपड़े की दुकान खोलने के लिए तीन लाख रुपये उधार लिए थे।
छह लाख रुपये और मांग रहा था आरोपित
विजयसिंह ब्याज सहित 14 लाख रुपये ले चुका है। वह छह लाख रुपये बकाया निकालकर धमका रहा है। डर के कारण शिशिथ ने दुकान भी बंद कर दी। उसने परेशान होकर पुलिस को शिकायत की। धमकियों की रिकार्डिंग भी सुनाई। शुक्रवार रात पुलिस ने विजय के खिलाफ सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कर लिया।
