सुपर कॉरिडोर पर ट्रक में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार वीडियो फुटेज के आधार पर की गई आरोपियों की पहचान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
https://timenews.today/img/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-19-at-11.59.50-PM.mp4

इंदौर – दिनांक 19 मार्च 2023 – सुपर कॉरिडोर रोड पर दिनांक 16.03.2023 की रात्रि में ट्रक में तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना बाणगंगा पर अपराध क्रमांक 476/2023 धारा 341/427/504/34 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए बाणगंगा पुलिस की टीम बनाकर लगाई गई। उक्त टीम के द्वारा फरियादी गुरजीत सिंह पिता कमलजीत सिंह कलोटे निवासी धुले सिटी महाराष्ट्र के ट्रक में तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात बदमाशों की वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान की और बदमाश

1. शैलेंद्र चौहान पिता बुद्धराज चौहान निवासी 11 शक्ति नगर थाना एरोड्रम इंदौर,

  1. सचिन ठाकुर पिता भारत सिंह ठाकुर निवासी 185 अंबिकापुरी थाना एरोड्रम इंदौर,
  2. उत्तम उर्फ़ छोटू पिता राजा ठाकुर निवासी 173 अशोकनगर थाना ऐरोड्रम इंदौर,
  3. राज मालाकार पिता सुनील मालाकार निवासी बाबू मुराई कॉलोनी थाना ऐरोड्रम इंदौर को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ पर बदमाश शैलेंद्र चौहान के द्वारा बताया गया कि उसका अपने घर में भाई से झगड़ा चल रहा था इसी वजह से वह लगातार शराब पी रहा था और शराब के नशे में उसके द्वारा ट्रक के सामने लेट कर अपने ऊपर तक चढ़ाने का बोला, उसके साथियों के द्वारा उसको लगातार रोका गया किंतु फिर भी ट्रक वाले के द्वारा उसके ऊपर ट्रक नहीं चढ़ाने पर नशे में उसके ट्रक का कांच फोड़ दिया, बदमाश शैलेंद्र चौहान के द्वारा अपने कृत्य के लिए शर्मिंदगी व्यक्त कर लगातार क्षमा मांगी गई।

- Advertisement -
Exit mobile version