सुने घर को चोरों ने बनाया निशाना सोने के जेवर नगदी और महंगी घड़ियां लेकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में फिर चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर सोने के जेवर नकदी रुपए और महंगी घड़ियों पर हाथ साफ कर दिया फरियादी महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के वीआईपी परस्पर नगर में रहने वाली निहारिका सिंह ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने घर पर ताला लगा कर अपनी नौकरी पर चली गई थी जब शाम को वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ पाया अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखा सारा सामान अस्त-व्यस्त था इसमें सोने के जेवर नगदी रुपए और सात महंगी घड़ियां नहीं थी जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा कर फरार हो गया फरियादिया महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है

Exit mobile version