सिलेंडर से गैस निकालने के बाद उपकरण भी किए जब्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

रूस्तम का बगीचा में खाद्य विभाग की टीम ने दबिश देकर 46 गैस सिलेंडर्स और गैस निकालने के उपकरण जब्त किए। विभाग को 14.2 किलो क्षमता के 21 नग भरे हुए प्राप्त हुए। विभाग ने एमआइजी थाना में आवश्यक वस्तु अधिनियम में के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई है। खाद्य विभाग और क्राईम ब्रांच की टीम ने रूस्तम के बगीचा स्थित गणेश पिता धनश्याम जायसवाल के यहां दबिश दी।

जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि जांच में 14.2 किलो क्षमता के घरेलू गैस सिलेंडर के 15 नगर खाली और 21 नग भरे हुए प्राप्त हुए। जबकि 3 किलो क्षमता में 10 नग खाली प्राप्त हुए। मौके से गैस ट्रांसफर करने वाली मशीन, गैस तौलने के लिए तौलकांटा एवं 25 प्लास्टिक के ढक्कन भी पाये गए। इससे टंकियों से गैस निकालने की पुष्टि होती है।

Exit mobile version