सिलसिलेवार महिला राहगीरो से पर्स लूट करने वाले आरोपी थाना क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धाराएं।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓थाना परदेशीपुरा क्षेत्र में की थी मोबाईल लूट की घटना

✓आदतन आरोपियो द्वारा दोपहिया वाहन द्वारा पीछे से आकर लूट कर घटना को देते थे अंजाम

✓घटना में लूटा हुआ मोबाईल नगदी हुई बरामद

✓आरोपियो द्वारा रहगीर महिलाओं को किया जा रहा था टार्गेट

- Advertisement -

✓आरोपियो के है कई आपराधिक रिकार्ड ।

इन्दौर – शहर में अपराध पर नियंत्रण हेतु क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लूट , चोरी, नकबजनी आदि संपत्ति संबंधी प्रकरणों में अज्ञात फरार आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है।

दिनांक 22/09/2023 को फरियादी परदेशीपुरा मैन रोड की तरफ पैदल-पैदल जा रहा था तभी मोटरसाईकिल से दो अज्ञात लडके पीछे से आये और फरियादी के साथ छीनाझपटी की और अपनी मोटरसाईकिल को आगे बढाते हुँए पर्स जिसमे मोबाईल ,नगदी व दस्तावेज रखे थे छीन कर भाग गये । उक्त घटना पर थाना परदेशीपुरा में अपराध धारा 392 भादवि का अपराध पंचीबद्ध हुआ था ।

इसी अनुक्रम मे क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी शहर में मोबाईल लूट की वारदात करने वाले आरोपी परदेशीपुरा क्षेत्र में घुम रहै है । उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते क्राईम ब्रांच व थाना परदेशीपुरा की टीम मौके पर पहुंची और दोनो आरोपियो को घेराबंधी कर पकड़ा जिनका नाम पता पुछने पर (1). रोहित विश्वकर्मा निवासी रामकृष्ण बाग कॉलोनी खजराना इंदौर एवं साथी अपचारी आरोपी होना बताया ।

आरोपियो ने पुछताछ में उक्त घटना को करना स्वीकार किया है दोनो आरोपियो ने पुछताछ में दिनांक 20 .9 .2023 को जंजीर वाला चौराहा से एक महिला से पर्स लूटना बताया जिसमें ₹1000 नगदी होना बता रहे है 2. दिनांक 21.9.2023 को पाटनीपुरा चौराहा से एक महिला से पर्स छीना था जिसमें एक मोबाइल और कुछ नगदी रुपए थे । आरोपियो से और पूछताछ की जा रही है जो कुछ और लुट की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है ।

Exit mobile version