सिर्वी समाज ट्रस्ट मध्य प्रदेश द्वारा श्री आई माताजी का 609 वां प्रकटोत्सव का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर सिर्वी समाज ट्रस्ट मध्य प्रदेश द्वारा भादवा सुदी बीज महोत्सव में श्री आई माताजी का 609 वां प्रकटोत्सव का आयोजन किया गया। समाज की कुलदेवी का प्रकटोत्सव पूरे प्रदेशभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। वही इंदौर में भी समाज की कुलदेवी का प्रकटोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मोके पर चोइथराम मंडी चौराहे से अमरदास हाल तक समाजजनों द्वारा भव्य यात्रा भी निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में सभी समाजजन नृत्य करते हुए चल रहे थे। यात्रा में बढ़ी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी देखने को मिली। वही यात्रा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही अतिथियों का स्वागत और उद्बोधन किया गया। और अतिथियों के द्वारा समाज के प्रतिभावान बच्चों को पुरुस्कृत करने का आयोजन करने के साथ ही समाज के वरिष्ठजनो को भी सम्मानित किया गया। समाज के भगवान काग का कहना है कि समाज की कुलदेवी के प्रकटोत्सव के मौके पर पूरा समाज संगठित होकर उनके बनाये गए नियमो के पालन करने हेतु समाज को अवगत करा रहा है वही पिछले 15 वर्षों से समाज के लोगो द्वारा इस तरह की यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे समाज के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है और समाज की कुलदेवी ओर संस्कृति को याद करते है

Exit mobile version