सिरपुर तालाब घूमने गए किशोर को चार बदमाशों ने लूटा, पिटाई भी की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चार युवकों ने रुपये मांगकर बेल्ट से पीटा। पुलिस ने शिकायत के बाद दर्ज किया केस।
इंदौर। सिरपुर क्षेत्र में टहलने गए किशोर को बदमाशों ने लूट लिया। उसके साथ मारपीट की और रुपये छीन लिए। पुलिस ने ग्रीन पार्क कालोनी निवासी 14 वर्षीय मोहम्मद सुलेमान की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की है। वह गार्डन देखने गया था। चार युवकों ने रोका और रुपये मांगे। आरोपितों ने बेल्ट से पिटाई कर दी।

Exit mobile version