सिटी बस कंडक्टर को चाकू से हमला कर लूटा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में सिटी बस कंडक्टर पर चाकू से हमला कर रुपयों से भरा बैग और टिकट मशीन लेकर आरोपित फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, जितेन्द्र साहू निवासी भोलेनाथ कालोनी ने बताया कि सोमवार रात 8.30 बजे कलेक्टर कार्यालय के पास में बस से नीचे उतर रहा था। तभी पीछे खड़े एक युवक से टकरा गया। इसी बात पर युवक अपशब्द बोलने लगा। इसके बाद युवक के दो और साथी आ गए। तीनों आरोपित ने मिलकर कंडक्टर जितेन्द्र के साथ मारपीट शुरू कर दी और चाकू से हमला कर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 6500 रुपये और टिकट प्रिंट करने की मशीन रखी हुई थी। आरोपित घटना के बाद रिक्शा में बैठकर निकल गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है

Exit mobile version