युवाओं को खेल के प्रति जोड़ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया गया था जिसमें मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के इंदौर के 2 खिलाडिय़ों के गतका (खालसायी-खेल) मे 2 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किये है जिसके जीतने खुशी में सोमवार को सिख यूथ असोसीएशन ओफ़ इंदौर, द्वारा दोनों खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने वाले गतका कोच का सम्मान किया गया |
दरअसल खेलो इंडिया यूथ गेम में मेडल जीतकर आए बच्चों का होंसला बढ़ाने के लिए इंदौर की सिख यूथ एसोसिएशन ने पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ कोच का भी सम्मान किया ।इस दौरान सिख यूथ एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रभक्ति और देशभक्ति से ओतप्रोत भावना से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, खलसायी गेम गतका में जिस तरह से इंदौर के खिलाड़ियों ने इंदौर ही नहीं बल्कि प्रदेश का नाम रोशन किया है जिन्होंने सेमीफाइनल में जाकर ब्रोंज मेडल हासिल किया है इसी कड़ी में आज इन खिलाड़ियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गतका कोच जसवीर सिंह को भी सम्मान किया गया,इस मौके पर जिसमें सिख समाज के साथ अन्य समाज के सामाजिक लोग शामिल हुए और उन्होंने दोनों खिलाड़ियों ओर कोच शुभकामनाएं दी ।
सिख यूथ एसोसिएशन अध्यक्ष मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि खिलाड़ी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में ब्रोंज मेडल जीत कर आए हैं और यदि उनका मान सम्मान उनका हौसला बढ़ाएंगे तो यह हमारे खिलाड़ी देश के लिए गोल्ड मेडल भी जीत कर लाएंगे ,,,खेलो इंडिया यूथ गेम में खिलाड़ियों ने मेडल जीतने पर खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया है कि खलसायी गेम को आगे बढ़ाएंगे,साथ ही सिख समाज ने खेल मंत्री से मांग की है कि खालसायी गेम गतका को स्कूल गेम्स में भी शामिल किया जाए ताकि इस गेम्स से भी जुड़ पाए । इस दौरान नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे भी कार्यक्रम में मौजूद रहे उन्होंने भी अपनी ओर से दोनों खिलाड़ियों को मेडल जीतने पर ₹11-11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।
