सावधान रोड़ पर बैठे ऐजेंटों से,कही हो न जाए ठगी का शिकार…-कागजों पर लोन लेकर कर रहे हैं ठगी, पुलिस के पास पहुंची एक दर्जन शिकायतें।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर। इन दिनों शहर में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो सड़क किनारे छतरी लगाकर बैठता है और खुद को बैंक का एजेंट बताता है। इसके बाद लोगों से लोन के नाम पर कागज ले लेता है। इसके बाद फिर उसका दुरुपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बनाता है। ऐसी एक दर्जन शिकायतों के बाद पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
मामले को ध्यान में रखकर एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में क्राइम ब्रांच के पास एक दर्जन से अधिक शिकायतें पहुंची हैं। इनकी जांच करने पर पता चला कि ये लोग सड़क किनारे छतरी लगाकर बैठे कुछ बैंकों के फर्जी एजेंटों के पास पहुंचे। जहां उन्होंने तत्काल लोन दिलवाने का बोलकर उनसे आईडी प्रूफ और अन्य दस्तावेज ले लिए। इसके बाद ठगों ने उनके नाम से बैंक खाता खुलवाया और लाखों का लोन ले लिया। जब बैंक से किश्त के लिए नोटिस आया तो उनको ठगी का पता चला। क्राइम ब्रांच अब ऐसे गिरोह की तलाश कर रही है। ये गिरोह कई दिनों से सक्रिय है। एक गिरोह को क्राइम ब्रांच ने कुछ समय पहले पकड़ा भी था, लेकिन इसके बावजूद लोग उनके जाल में फंसकर ठगी का शिकार हो रहे हैं। इसके चलते क्राइम ब्रांच ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से कहा है कि बिना जांच के किसी को बैंक एजेंट न समझ लें। सावधान उनको अपने दस्तावेज जैसे पेन कार्ड, आधार कार्ड न दें। वे इसका दुरुपयोग कर आपके नाम से लोन लेकर ठगी कर सकते हैं।

Exit mobile version