सावधान: अब साईबर ठगों ने ईजाद किया ठगी का नया तरीका! इसे जान लें नहीं तो आप भी बच नहीं पाएंगे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सावधान: अब साईबर ठगों ने ईजाद किया ठगी का नया तरीका ! इसे जान लें नहीं तो आप भी बच नहीं पाएंगे अब साइबर ठगों ने एक नई चाल अपनाई है, जिसमें वे विदेश से भेजे गए पार्सल के नाम पर ठगी कर रहे हैं। इनमें वे खुद को अन्य राज्यों के पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को धोखा देते हैं

साइबर क्राईम विभाग ने लोगों को इसके खिलाफ सतर्क करने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। सावधान: अब साईबर ठगों ने ईजाद किया ठगी का नया तरीका! इसे जान लें नहीं तो आप भी बच नहीं पाएंगे उन्होंने बताया कि ठग अब नए-नए तरीकों से लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। वे छात्रों, महिलाओं और पुरुषों को विभिन्न तरीकों से धोखा देकर उनसे बड़ी मात्रा में पैसे ले रहे हैं।

इसी के साथ, साइबर क्राईम विभाग के टोल फ्री नंबर 1930 पर हिमाचल की जनता की तरफ से साइबर ठगी से संबंधित कई शिकायतें आ रही हैं। इन शिकायतों का समाधान विभाग के तीन थानों – शिमला, मंडी और कांगडा द्वारा किया जा रहा है।

साइबर ठग अब लोगों को मोबाइल पर QR कोड या लिंक भेजते हैं। जब लोग इन्हें स्केन या क्लिक करते हैं, तो वे इनके जाल में फंस जाते हैं। इसके अलावा, वे लोन और निवेश के नाम पर फर्जी एप्लीकेशन भी बना रहे हैं। साइबर अपराधियों ने अब यह भी चाल अपनाई है कि वे लोगों को उनके व्हाट्सएप नंबर पर विदेश से भेजे गए पार्सल की जानकारी देते हैं

- Advertisement -

उन्हें यह बताया जाता है कि पार्सल में मादक पदार्थ हैं और इसके चलते उनपर केस दर्ज हो रहा है। फिर वे पैसे की मांग करते हैं, जिससे केस खत्म हो जाएगा। साइबर क्राइम के एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि ये अपराधी दूर के राज्यों से लोगों को धमका रहे हैं। उनका उद्देश्य लोगों को डराकर पैसे लेना होता है। उन्होंने लोगों को अज्ञात लिंक या नंबर से वीडियो कॉल ना उठाने की सलाह दी है।

Exit mobile version