राजेंद्र नगर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य का केस दर्ज करवाया है। आरोपित साफ्टवेयर इंजीनियर है और उसके विरुद्ध महिला दहेज प्रताड़ना की भी रिपोर्ट लिखवा चुकी थी। एसआइ तिलकसिंह करोले के मुताबिक दंपति पहले सिलिकोन सिटी में रहते थे। उनकी 2021 में ही शादी हुई थी। दोनों में संबंध बिगड़े और महिला ने आरोप लगाया कि पति दहेज के लिए परेशान कर रहा है।जमानती जुर्म होने से पति को पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ दिया। महिला ने दो महीने पूर्व एक और आवेदन पेश कर कहा कि पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी करता था। धमकी के कारण उसने यह बात छुपा ली थी।पुलिस ने दो महीने तक आवेदन पत्र की जांच की और मंगलवार को कायमी कर ली।
जेल भेजने के चक्कर में कुकर्म का आरोप लगा रही महिलाएं
कानून के जानकारों के मुताबिक कुकर्म के मामले पिछले एक साल में बढ़े हैं। सुप्रीम कोर्ट ने दहेज प्रताड़ना के मामले को सात साल से कम सजा के दायरे में रखा है। सात साल से कम सजा वाले अपराधों में थाने से ही जमानत मिलने लगी है। पतियों को जेल भिजवाने के चक्कर में महिलाएं कुकर्म के आरोप भी लगा रही है।
