साइबर अपराधियों ने रिश्तेदार बनकर इंदौर के युवक से ठगे 90 हजार रुपये

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • ठग ने कहा- किसी से उसे रुपये लेना है वह आपके ई-वालेट में जमा कर देगा, लिंक क्लिक किया तो खुद के खाते से रुपये निकल गए।

इंदौर। साइबर अपराधियों ने रिश्तेदार बनकर 90 हजार रुपये की चपत लगा दी। रुपये जमा करवाने के बहाने ई-वालेट से रुपये निकाल लिए। मल्हारगंज थाना पुलिस ने अभिषेक कौशल किशोर पांडे निवासी हुकुमचंद कालोनी की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

पांडे के मोबाइल पर ठग का कॉल आया था। उसने पांडे का साढू बताया और कहा कि उसे एक व्यक्ति से रुपये लेना है। वह ई-वालेट में रुपये जमा करवाना चाहता है। आरोपित ने पांडे से उस व्यक्ति की बात करवा दी। आरोपित ने एक लिंक भेजी जिस पर क्लिक करते ही तीन बार में 91 हजार 689 रुपये निकल गए।

Exit mobile version