सांसद शंकर लालवानी ने आज राऊ और महू के बीच चल रहे रेल दोहरीकरण के कार्य का निरीक्षण किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर रेलवे स्टेशन के समीप राऊ और महू के मध्य रेलवे दोहरीकरण का कार्य तेजी से जारी है इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने आज राऊ और महू के बीच चल रहे रेल दोहरीकरण के कार्य को जाकर देखा दोहरीकरण के कार्य में हरनिया खेड़ी रेलवे स्टेशन का निर्माण साथ ही स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण और कई रेलवे पुल बनाए जाना है इसको लेकर कार्य तेजी से किया जा रहा है

वीओ.इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने आज इंदौर के हरिया खेड़ी स्टेशन का दौरा भी किया उन्होंने चल रहे कार्य को लेकर संतोष जताया उन्होंने कहा कि दिसंबर तक यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा और इंदौर से महू के बीच चलने वाली ट्रेनों के लिए रेल दोहरीकरण के बाद यात्रियों को बहुत सुविधा होगी वर्तमान में रेलवे क्रॉसिंग के लिए राऊ रेलवे स्टेशन का इस्तेमाल किया जाता है साथ ही महू स्टेशन पर बन रहे प्लेटफार्म फॉर्म नंबर 1 और 4 का कार्य प्रगति पर है यह भी दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण किया जाना है इसलिए इंदौर के समीप लक्ष्मी बाई नगर और महू स्टेशन पर गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाएगी जिससे कि इंदौर रेलवे स्टेशन का कार्य सुचारू रूप से निर्बाध हो सके इस दौरे में रेलवे के चीफ इंजीनियर कंस्ट्रक्शन सुधांशु कुमार भी मौजूद रहे

Exit mobile version