इंदौर । सर्व ब्राह्मण प्रगतिशील यूवा संगठन के तत्वावधान में ब्राह्मण समाज के सर्वांगीण विकास के लिए गुरुवार को विशाल विचार गोष्ठी का आयोजन किया नरसिंह वाटिका में हुई इस गोष्ठी में बड़ी संख्या में ब्राह्मण परिवारों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन ने विप्र बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मणों के विकास के लिए समाजजनों को एकजुट हो कर कार्य करना होगा हमारी पुरातन कथाओं में ब्राह्मण को विधवान बताया गया है साथ ही ब्राह्मणों को भी हर सुविधा मिले प्रगति हो इसके लिए सबको प्रयास करना होगा। गोष्ठी में मुख्य रूप से सम्मिलित हुए राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी समाज जन को संबोधित किया, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले ब्राह्मण विभूतियों को भी शॉल श्रीफल से सम्मानित भी किया, आयोजन में विधायक रमेश मेंदोला आईडीए उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला समाजसेवी जेपी शर्मा मुकेश शर्मा कपिल शर्मा ,पार्षद शिखा दुबे ,संदीप दुबे सुभाष महोदय सहित पत्रकारिता, व्यापार, शिक्षा ,सामाजिक ,पब्लिक सर्विस राजनीति, वकालत ,डॉक्टरी, एसे विभिन्न जगत के ब्राह्मण रत्नों की उत्साह जनक उपस्थिति भी रही।
