सोमवार दोपहर गांधीनगर इलाके में सरेरा चाकू मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है घटना के वक्त दोनों ही आरोपी वायरल वीडियो में चाकू चलाते हुए दिखाई दे रहे थे वहीं पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है
डीसीपी आदित्य मिश्रा के अनुसार गांधीनगर इलाके में सोमवार दोपहर 3:00 से 4:00 बजे के लगभग 2 बदमाशों द्वारा इलाके में रहने वाले आयुष नामक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी हत्या के बाद पुलिस द्वारा दो आरोपी कार्तिक और करण को गिरफ्तार किया है दोनों का वर्ष 2021 में कोर्ट में एक केस चल रहा था जिसको चलते मृतक आयुष पर गवाही न देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था सोमवार को दोनों ही आरोपियों ने बतक आयुष को बातचीत करने के लिए बुलाया था वही विवाद के बाद करण और कार्तिक ने चाकू से आयुष को गोद दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई
क्यों नहीं मिली पुलिस को जानकारी
घटना के तुरंत बाद मृतक आयुष को उसके दोस्तों द्वारा अरविंद अस्पताल ले जाया गया था जिस कारण से पुलिस को इस घटना की जानकारी तुरंत नहीं लगी वहीं पुलिस द्वारा इलाके की स्थिति टीवी फुटेज व राहगीरों द्वारा बनाए गए वीडियो व साक्ष्य के आधार पर पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है
