समग्र आईडी की ईकेवाईसी के लिए विशेष दो दिवसीय शिविर सर्वर डाउन होने की वजह से महिलाएं परेशान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लाडली बहना योजना के फॉर्म 25 तारीख से भरे जाएंगे जिसके लिए सभी दस्तावेजों के पूर्ण होने के लिए नगर निगम द्वारा शिविर लगाए जा रहे हैं जिसमें समग्र आईडी की ईकेवाईसी के लिए विशेष दो दिवसीय शिविर भी लगाया गया था साथ ही अभी सभी एमपी ऑनलाइन पर भी निशुल्क समग्र आईडी का ईकेवाईसी किया जाएगा लेकिन देखा जा रहा है कि सर्वर डाउन होने की वजह से महिलाएं परेशान हो रही है।

दरअसल लाड़ली बहना योजना के लिए समग्र आईडी की ईकेवाईसी कराना जरूरी है लेकिन देखा जा रहा है कि सरवर डाउन के चलते महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उसी को लेकर निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने कहा की ekyc कराने में कराने में टेक्निकल एरर आ रही है लेकिन जल्द ही यह टेक्निकल एरर दूर हो जाएगी जिसके लिए भोपाल भी चर्चा की जा रही है जिसका परमानेंट सलूशन भी जल्दी निकाला जाएगा वही जिन महिलाओं के प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाते नहीं है उनके लिए भी सभी बैंकों को निर्देश दे दिए गए हैं उन लोगों के अकाउंट खोले जाएंगे।

Exit mobile version