इंदौर शहर में लगातार बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र का सामने आए हैं जहां पुलिस ने एक बदमाश को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है वही पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है
दरअसल पूरा मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने एक आदिल नामक बदमाश को गिरफ्तार किया है जहां पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि एक आदिल नामक बदमाश पिस्टल लेकर रोड पर घूम रहा है मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को घेरा बंदी कर गिरफ्तार किया जिसकी तलाशी लेने के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल बरामद की है वहीं आरोपी ने जब पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह अपने शौक के लिए पिस्टल रखता है वहीं आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड पुलिस खंगालने में जुटी है
