सदर बाजार थाना क्षेत्र में बदमाशों ने कारोबारी पर किया हमला

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं इसी कड़ी में इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक मकान बना रहे कारोबारी पर हमला किया और उसकी जमकर पिटाई कर दी फिलहाल कारोबारी ने जब पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की तो पुलिस ने नाम मात्र की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर , कारोबारी को पूरे मामले की शिकायत की है और पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है।

पूरा मामला इंदौर के सदर बाजार थाना का है, सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी सचिन यादव आज डीसीपी आदित्य मिश्रा से मुलाकात करने के लिए पहुंचे उन्होंने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहते हैं और इमली बाजार पर एक मकान का निर्माण करवा रहे हैं लेकिन पास में ही रहने वाले संजू गोंड, पप्पू गौड़, करण गोड सहित अन्य लोगों ने योजना बन्ध तरीके से हमला कर दिया वहीं घटना से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज भी फरियादी ने डीसीपी को दिया है तो वहीं फरियादी ने सदर बाजार पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई तरह के सवाल खड़े किए हैं उनका कहना है कि जब वह पूरे मामले की शिकायत लेकर थाने पर गया, तो पुलिस ने नाममात्र की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है इसी के चलते वह डीसीपी आदित्य मिश्रा को पूरे मामले की जानकारी देने के लिए पहुंचे हैं,फिलहाल डीसीपी आदित्य मिश्रा ने इस पूरे मामले में फरियादी को आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी तो वही वीडियो में भी देखा जा रहा है कि किस तरह से कारोबारी सचिन यादव और उसके बुजुर्ग माता-पिता की पिटाई बदमाशों के द्वारा की जा रही है वहीं जिन लोगों ने कारोबारी की पिटाई की है वह क्षेत्र के कुख्यात बदमाश है और उन पर पहले भी कई तरह के प्रकरण दर्ज है लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर किसी तरह की कोई गंभीर कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ नहीं की है जिसे सदर बाजार पुलिस की कार्य प्रणाली पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं तो वहीं अब डीसीपी इस पूरे मामले में किस तरह से कार्रवाई करते हैं यह देखने लायक रहेगा।

Exit mobile version