सदर बाजार क्षेत्र में खरीदी करने पहुँची महिला का पर्स उड़ाया बदमाशो की तलाश में जुटी पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सदर बाजार क्षेत्र में खरीदी करने पहुँची एक महिला का बैग दिनदहाड़े अज्ञात बदमाश ले उड़े । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।

घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के इमली बाजार इलाके की है । यह क्षेत्र की ही एक महिला दुकान पर सामान खरीदी करने पहुँची थी तभी बाइक सवार तीन बदमाश महिला का पर्स ले भागे । मामले में महिला ने सदर बाजार थाने पर शिकायत दर्ज करवाई है ।

सदर बाजार पुलिस ने प्रकरण दर्जकर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है । पुलिस को आरोपियों के सीसीटीवी वीडियो भी मिले है उम्मीद है कि जल्द आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे ।

Exit mobile version