शहर में लगातार सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां मजदूरी का काम करने वाले युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है मामले की जांच में जुटी है
पूरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है मृतक रूप सिंह आईपीएस कॉलेज के पास निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था तभी वहां खाना खाने के लिए रोड क्रॉस करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें रूप घायल हो गया था घायल को एम वाय अस्पताल में लाया गया जहां अस्पताल में उपचार के दौरान आज मौत हो गई है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है
