सटोरिए से 23 लाख नकद व सवा किलो सोने की ईंट जब्त डेढ़ साल पहले लखनऊ पुलिस ने पकड़ा था

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आरोपी विशाल शातिर सट्‌टेबाज है। डेढ़ साल पहले उसे लखनऊ पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था। इसका एक भाई कमोडिटी कारोबार में है, जबकि पिता क्लॉथ मार्केट में कलेक्शन एजेंट का काम करते थे।
विशाल मेहता

क्रिकेट का सबसे बड़ा सट्‌टा
इंदौर | लोगों को ई-आईडी बांटकर सुदामा नगर में वर्ल्ड कप का सट्‌टा चला रहे कुख्यात सटोरिए विशाल मेहता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलो 200 ग्राम सोने की ईंट और 23 लाख नकद जब्त किए गए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच का सट्‌टा लगा रहा था।
क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को सुदामा नगर में लक्की बेकरी के सामने स्थित दो मंजिला मकान में सट्‌टा चलने की सूचना पर दबिश दी थी। यहां विशाल लैपटॉप पर ऑनलाइन सट्‌टे की लाइनें संचालित कर रहा था। उसके पास लैपटॉप के अलावा 9 मोबाइल फोन मिले हैं, जो अलग-अलग लोगों के दस्तावेज पर ली गई सिम से चलाए जा रहे थे। करोड़ों का हिसाब-किताब भी सामने आया है। वह सट्‌टा लगाने वालों से कैश डील करता था, इसलिए इतना पैसा घर में रखा था आरोपी से जब्त सोना और नकदी।

Exit mobile version