रविवार को संस्था देवपथ विधानसभा 5 की कालोनी मुसाखेड़ी स्थित चंद्रवंशी खाती समाज धर्मशाला में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें शिविरार्थियों को परामर्श के साथ ही नि:शुल्क जांचे भी की गई,,,
संस्था देवपथ एवं शिविर संयोजक मुकेशसिंह राजावत ने बताया कि वार्ड क्रमांक 51, 52 एवं 54 के रहवासियों के लिए यह शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें आंखों की जांच, हड्डियों की जांच, पेट की बीमारी, हार्निया, केंसर, बवासीर, पित्ताशय, पथरी जैसे रोगों की जांचे भी पूर्णत नि:शुल्क की गई। स्वास्थ्य शिविर में पूर्व पार्षद सुभाष चौधरी, चंद्रवंशी खाती समाज अध्यक्ष नारायण चौधरी, वार्ड क्रमांक 54 पार्षद महेश बसवाल, वार्ड क्रमांक 51 पार्षद मलखान कटारिया, आशीष मेव, गोपाल सिंगार, प्रताप राजोरिया, मनोहर शर्मा, दीपक पाल, दिनेश रोकड़े, सुनीता चौधरी, श्याम गुप्ता, दीपक सैनी, शक्तिसिंह राजावत, राजेश गुप्ता, रामबाबू मोदी सहित बड़ी संख्या में शिविरार्थी मौजूद थे।
