इंदौर कै संयोगितागंज थाना क्षेत्र में फिर एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जहां एक महिला द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी कर दुकान पर कब्जा कर लिया फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
मामला इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र का है जहां हरदीप सिंह होरा द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई की उनकी नौलखा स्थित हर्षदीप टावर में उनकी एक दुकान है जिसे उन्होंने नंदकिशोर तिवारी को बेच दी थी लेकिन समय पर भुगतान नहीं होने पर उन्होंने अनुबंध निरस्त कर दिया था लेकिन नंदकिशोर तिवारी की मृत्यु के बाद उनके बेटे संजय तिवारी द्वारा उक्त दुकान का उपयोग किया जाने लगा फरियादी के द्वारा कई बार दुकान खाली करने का बोलने पर भी दुकान खाली नहीं की गई इस बीच संजय तिवारी की भी मौत होने के बाद उक्त दुकान का उपयोग अरुणा तिवारी द्वारा किया जाने लगा अरुणा तिवारी द्वारा एक फर्जी दस्तावेज तैयार कर दुकान का खुद को मालिक बता कर अन्य किसी को किराए पर दे दी पूरे मामले में फरियादी ने अरुणा तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
