इंदौर की तुकोगंज पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है वहीं आरोपियों के द्वारा क्षेत्र में करोड़ों रुपए कीमत की संपत्ति के फर्जी दस्तावेज बनाकर उसे बेचने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन जब इस पूरे मामले की जानकारी फरियादी को लगी तो उसने पुलिस को शिकायत की और पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पूरा मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र का है तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले फरियादी ने तुकोगंज पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसके करोड़ों रुपए की संपत्ति थाना क्षेत्र में मौजूद है लेकिन तीन आरोपियों ने कुछ फर्जी दस्तावेज बना लिए हैं और उसे संपत्ति को फर्जी तरीके से बचने का प्रयास कर रहे हैं जैसे ही पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी लगी पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर काफी बारीकी से जांच पड़ताल की और उसके बाद तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है फिलहाल प्रकरण दर्ज होते ही आरोपी फरार चल रहे हैं तो वही पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले में धोखाधड़ी करने वाले तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
