संजीवनी क्लीनिक की जगह की मांग को लेकर पार्षद पति पहुचे जनसुनवाई में

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर कलेक्टर जनसुनवाई में आज वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद पति रफीक खान अपनी जन समस्याओं को लेकर एडीएम के समक्ष उपस्थित हुए पार्षद पति रफीक खान ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना संजीवनी क्लीनिक के लिए वार्ड क्रमांक 2 में भू माफियाओं के द्वारा जगह-जगह कब्जे कर लिए गए इसलिए संजीवनी क्लीनिक के लिए कोई भी स्थान सुरक्षित नजर नहीं आता आज हम कलेक्टर जनसुनवाई में आकर संजीवनी क्लीनिक के लिए जगह की मांग करने आए हैं ताकि मेरी वार्ड की गरीब जनता को सस्ता इलाज उपलब्ध हो सके

रफीक खाने ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मेरे वार्ड में कोई भी राशन की दुकान नहीं है मेरे वार्ड की गरीब जनता को राशन लेने के लिए दूसरे वार्डो में दूर दूर तक जाना पड़ता है इसलिए मैं जिला प्रशासन से निवेदन करता हूं कि मेरे क्षेत्र में भी राशन की दुकान आवंटित की जाए

Exit mobile version