श्री श्री रविशंकर जी के सानिध्य व महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में इंदौर ने किया महा योग

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर सोमवार सुबह दशहरा मैदान में आयोजित योग मित्र कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान कार्यक्रम में करीब 5000 से अधिक लोग इस महा योग में शामिल हुए वही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी वर्चुअली जुड़े,,दरअसल श्री श्री रविशंकर के सानिध्य में व महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में इंदौर ने आज दशहरा मैदान पर महा योग किया जिसमें हजारों की संख्या में इंदौर वासी पहुंचकर इस आयोजन के साक्षी बने।

इंदौर के दशहरा मैदान पर आज एक विशाल डोम बनाया गया जिसमें बड़ा स्टेज लगाया गया ताकि इंदौर के 5000 लोग योग कर सके दरअसल महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्वच्छ इंदौर के साथ स्वस्थ इंदौर निरोगी इंदौर की कल्पना के तहत पिछले साल योग मित्र की शुरुआत की थी जिसके तहत अब तक 28 वार्डों में महापौर द्वारा योग सेंटर बनाए जा चुके हैं और जल्द ही बचे हुए वार्डो में भी योग सेंटर बनाए जाएंगे,, इस के तहत सोमवार को दशहरे मैदान पर योग मित्र कार्यक्रम में आज 5000 से अधिक लोग पहुंचे जहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरु व आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के सानिध्य में योग किया । वही कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन भी शामिल हुए,, इस महा योग के बाद रुद्राभिषेक भी किया गया जिसकी साक्षी इंदौर की हजारों जनता बनी। इस पूरे कार्यक्रम से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी वर्चुअल जुड़े। आपको बता दें महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने महा योग आयोजन में लोगों से जुड़ने की अपील भी की थी और इसी का नतीजा है कि महा योग स्थल पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और श्री श्री रविशंकर के सानिध्य में योग किया।

Exit mobile version