श्री छत्रपति सहकारी पेढ़ी के चुनाव दो पैनलों के प्रत्याशी मैदान में सतत जनसंपर्क में जुटे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

,,23 अप्रैल को श्री छत्रपति शिवाजी सहकारी साख संस्था मर्यादित पेडी के चुनाव होने जा रहे हैं सुबह 9:30 से शाम 5:00 बजे स्काउट ग्राउंड में होने वाले मतदान से पूर्व इन दिनों प्रत्याशी सतत जनसंपर्क में जुटे हुए हैं,,

गुरुवार को श्री छत्रपति शिवाजी महाराज पैनल के प्रत्याशी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दिलीप भाईदास सूर्यवंशी की अगुवाई में जनसंपर्क करते नजर आए,, दरअसल सूर्यवंशी पूर्व में उपाध्यक्ष और अध्यक्ष रह चुके हैं उनके कार्यकाल में घाटे में जा चुकी पेढ़ी को मुनाफे में लाने का श्रेय उन्ही को जाता है,, साथ ही कर्मचारियों के हितों के लिए उन्होंने कई कार्य किए,, छत्रपति शिवाजी पैनल से अध्यक्ष पद के लिए दिलीप भाई दास सूर्यवंशी के साथ राजेंद्र वसंतराव थोरात, गणेश शिवराम खानविलकर, बंडू विष्णु सोनार, रमेश तात्या जी जाधव ,भूपेंद्र अनिल राव सिंगारे, गणेश गंगाराम पाटिल , श्रीकांत वसंतराव कलमकार, रेखा कमलेश यादव ,भारतीय संभाजी गुंजाल और सुनील शिवाजी सोनवणे मैदान में है,,

Exit mobile version