इन्दौर. प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी डोल ग्यारस के पावन पर्व पर द अरावली पर्वत की श्रृंखला में स्थित श्री चारभुजानाथ राजस्थान में लाखों श्रद्धालुओं को फलाहारी प्रसादी का – वितरण श्री चारभुजानाथ सेवा मण्डल कालानी नगर इन्दौर द्वारा किया गया,,,
मण्डल के अध्यक्ष घनश्याम वैष्णव आयोजक अजय लाहोटी ने बताया कि राजस्थान के प्राचीन मन्दिरों में श्री चारभुजानाथ (श्रीकृष्ण) मंदिर का अपना एक अलग इतिहास है महासचिव विरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि इसके पूर्व नाथद्वारा स्थित मुख्य मंदिर से बस स्टेण्ड तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई ।
मण्डल के संयोजक नीलेश उपाध्याय ने बताया कि फलाहारी प्रसादी हेतु 60 क्विंटल कच्ची सामग्री 50 कारीगर बसों एवं अन्य वाहनों से 200 कार्यकर्ताओं के साथ इन्दौर से श्री चारभुजानाथ मन्दिर गठबोर राजस्थान के लिये भेजी गई थीं,,तथा डोल ग्यारस के पावन पर्व पर रोकड़िया हनुमान चौराहा चारभुजाजी में फरियाली महाप्रसादी का वितरण किया गया। गोरतलब है कि मण्डल सतत 27 वर्षो से यह सेवा कार्य करता आ रहा है,,
