शोरूम पर फायनेंस करने वाले युवक ने किया सुसाइड:भाई और मां घर पहुंचे तो फंदे पर लटका मिला, पुलिस मामले की जांच में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में रहने वाले एक युवक ने शनिवार रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। रात में छोटा भाई और मां जब घर पहुंचे तो वह फंदे पर लटका मिला। उसे रात में एमवाय अस्पताल ले जाया गया। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये मर्चुरी में रखवाया है।
पुलिस के दीपक (24) पुत्र रामसिंह यादव निवासी ऋषि पैलेस कॉलोनी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। भाई अजय से रात में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा। अजय के मुताबिक बड़ा भाई दीपक कालानी नगर में एक शोरूम पर निजी कंपनी की तरफ से फायनेंस का काम करता था। परिवार में माता पिता ओर वह अजय भी काम पर जाता है। शनिवार को दीपक जॉब पर नहीं गया। देर शाम को अजय घर आया और फिर अपनी मां को लेने गया तो इसी बीच दीपक ने फांसी लगा ली। द्वारकापुरी पुलिस को मामले में सूचना की गई है।

Exit mobile version