इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में छोटा बांगड़दा की शासकीय भूमि को भूमाफियाओं द्वारा अतिक्रमण कर बेच दिया गया था। शिकायत के बाद 10 जून को केस दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस व प्रशासन ने 8.60 करोड़ रुपये की शासकीय भूमि को मुक्त करवाया था। पुलिस ने पूर्व में आरोपित जफर पुत्र अब्दुल लतीफ, मनोज जायसवाल व पूजा जाट को गिरफ्तार लिया था। फरार आरोपित केशव उर्फ मामा तिवारी और विशाल उर्फ काकू जोशी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
