शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर प्लॉट बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया था राजस्व विभाग की तरफ से मामला दर्ज कराया गया था पूरे मामले में मौका मुआयना कर वैधानिक कार्रवाई की गई थी पुलिस द्वारा पूरे मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य की तलाश की जा रही है

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा का है जहां पर शासकीय भूमि पर फर्जी कागजात बनाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था जब इस बात की जानकारी राजस्व विभाग को मिली तो मौका मुआयना किया गया जहां पर शासकीय भूमि पर कई अवैध निर्माण भी होना पाए गए जिसमें जब जांच की गई तो फर्जी कागजात बनवाकर इस जमीन पर कब्जा किया गया था वही पूरे मामले की शिकायत राजस्व विभाग द्वारा एरोड्रम थाने पर दर्ज कराई गई थी वहीं पुलिस ने पूरे मामले में जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें कई और नाम भी सामने आए हैं जिनकी तलाश की जा रही है

Exit mobile version