शादी समारोह में शामिल होने गए इंदौर के डॉक्टर के बेटे की कानपुर में हत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एक डॉक्टर के बेटे की कानपुर में हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि वह एक शादी समारोह में शामिल होने वहां गया था। इस दौरान किसी बात को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसी विवाद में उसके साथ मारपीट हुई। गंभीर हालत में उसे इंदौर लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, एलोपैथी डॉक्टर का बेटा दीपक एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कानपुर गया था। यहां किसी बत के लेकर उसकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में दीपक के सिर मे गंभीर चोट आई थी। उसे इलाज के लिए इंदौर लाया गया। यहां अस्पताल मे उसने दम तोड़ दिया।

Exit mobile version