शादी में लखनऊ गए रिटायर्ड अधिकारी के घर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम घर का ताला तोड़कर उसे बदमाश सोने चांदी के आभूषण नगदी लेकर फरार सूचना के बाद पुलिस पहुंची मौके पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।
मामला इंदौर थाना क्षेत्र के काटजू कॉलोनी रहने वाले रिटायर्ड अधिकारी वासुदेव चावला परिवारिक शादी में लखनऊ गए थे जहां सूने मकान की रेकी कर अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ अंदर घुसे और घर में रखे सोने चांदी के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर लिया घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची फरियादी की रिपोर्ट पर शिकायत की है वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अप पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।
