शादी में चोरी का खुलासा एक आरोपी पकड़ाया लाखों का माल जब्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लसुड़िया क्षेत्र में शादी के दौरान दुल्हन के गहने और नगदी चोरी के मामले में पुलिस ने सांसी गिरोह के एक सदस्य को चार लाख रुपए से अधिक के माल के साथ पकड़ा है । फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है जिसमे कई खुलासे होने की उम्मीद है

मामला लसुड़िया थाना क्षेत्र का है जहा पिछले दिनों एक शादी समारोह के दौरान गहनों और लिफाफो से भरा बैग अज्ञात बदमाश ने चुरा लिया था । मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था । पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर पचोर के पास से सांसी गिरोह के एक सदस्य को चार लाख के माल के साथ पकड़ा है आरोपी का नाम रितेश है जो शादी के दौरान अच्छे कपड़े पहनकर जाता और चोरी करता था

Exit mobile version