शादीशुदा युवती के साथ पड़ोसी ने की छेड़छाड़ और दी बच्चों को मारने की धमकी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर मल्हारगंज इलाके में एक शादीशुदा युवती के साथ पड़ोसी ने ही गलत हरकत की है युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके पति और बच्चों को मारने की धमकी दी है वही पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है

मल्हारगंज थाना पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम गौतम यादव पिता सहदेव निवासी अर्जुन पलॅटन क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने घर के नजदीक ही उसका रास्ता रोक लिया और बुरी नीयत से पकड़कर अपने घर में खींच कर ले जाने लगा पीड़िता ने हाथ छुड़ाया और वहां से भागी तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो वह पति और बच्चों को मार डालेगा पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

Exit mobile version