शातिर वाहन चोर बदमाश क्राईम ब्रांच की कार्यवाही में गिरफ्तार ।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓आरोपी के कब्जे से दो अलग अलग स्थानों से चुराई हुई कुल- 02 दोपहिया वाहन बरामद ।

✓थाना क्षेत्र चंदन नगर एंव विजयनगर थाना क्षेत्र से चुराना कबूल किया ।

✓ आदतन आरोपी पहले भी वहां चोरी की वारदातों को दे चुका है अंजाम जिसपर पूर्व से पंजीबद्ध है कई अपराध।

✓ नशे की लत को पुरा करने के लिये करने लगा है वाहन चोरी ।

- Advertisement -

इंदौर – थाना क्राईम ब्राँच पुलिस इन्दौर को मुखबिर के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति ओने पोने दामो में दोपहिया वाहन बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है जिसपर क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम ने ग्राहक बनकर उक्त आरोपी से सौदा किया जिसपर आरोपी चोरी किये हुए वाहन बेचने के लिये आ गया जिस पर मुताबिक योजना के क्राईम ब्रांच की टीम ने उक्त आरोपी को पकडा जिनका नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम (1) रहीम खांन उर्फ नोनू पिता कल्लू खांन उर्फ रफीक नि. म.न.749 ई सेक्टर लाल स्कूल के पास चंदन नगर इन्दौर का होना बताया ।

आरोपी से पुछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसको ब्राऊन सुगर ( पाऊडर ) पीने की आदि है , जिसके कारण उसको रुपये की जरुरत थी , इस कारण उसने कुछ समय पूर्व थाना क्षेत्र चंदन नगर सिरपुर तालाब के पास से एक सीडी डिलक्स मो.सा. की चोरी करना स्वीकार किया गया , तथा कुछ समय पूर्व एक लाल रंग की अपाचे मो.सा. को थाना विजयनगर क्षेत्र से चोरी करना बताया , उक्त वाहनो के बारे मे पता करने पर थाना चंदन नगर इन्दौर एंव थाना विजयनगर पर पूर्व से ही चोरी के प्रकरण पंजीबद्व होना पाये गये ।

आरोपी के आपराधिक रिकार्ड का पता करते आरोपी रहीम पूर्व में भी चोरी की गई कुल 04 मोटर साईकलो के साथ पकडा जा चुका है, इसके विरुद्ध इन्दौर शहर के विभिन्न थानो में आपराधिक रिकार्ड पंजीबद्व होना पाये गये है ।

आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जावेगी जिनमे इनके मददगार व अन्य साथियो के बारे में पता किया जावेगा जिससे की इन्दौर शहर के अन्य थाना क्षेत्र की वाहन चोरियों की वारदाते खुलने की सम्भावना है , आरोपी के विरुद्ध थाना विजनयगर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Exit mobile version