✓आरोपी के द्वारा पैदल जाकर फोन लगाने के बहाने लसुड़िया क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देकर सायकल से जा रहे फरियादी के हाथो से फोन पर बात करने की बोल कर झपट्टा मारकर व चाकू दिखाकर मोबाइल स्नैचिंग की घटना को दिया था अंजाम।
✓आरोपी के कब्जे से लूट का मोबाइल बरामद।
क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है। इसी अनुक्रम मे क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सस्ते दामो पर मोबाइल बेचने के लिये ग्राहक की तलाश मे है। मुखबिर द्वारा बताये स्थान से क्राइम ब्रांच व थाना लसुड़िया द्वारा संयुक्त कारवाही कर आरोपी को घेराबंदी पकडा व नाम पता पुछने पर नाम आरोपी (1) अभिषेक पिता गोपाल बीजे उम्र 19 वर्ष निवासी मकान नंबर 238 CS 2 स्कीम नंबर 78 इंदौर का होना बताया । आरोपियों के पास से मिले मोबाइल के संबंध मे बिल व कागजात पूछते नही होना बताया।
आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि पानी की टंकी के पास ओलसेंट स्कूल के सामने स्कीम नंबर 78 पर पैदल जाकर सायकल सवार फरियादी से बात करने के बहाने मोबाइल ले कर झप्पटा मारकर व चाकू दिखाकर मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम देना स्वीकारा, जिसपर दिनांक 28/09/2023 फरियादी ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना लसुड़िया पर अपराध धारा 392, 394, 34 IPC का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था।
आरोपी द्वारा मोबाइल स्नेचिंग की वारदात का मशरूका बरामदगी सहित अन्य अग्रिम वैधानिक कार्यवाही एवं विवेचना थाना लसुड़िया पुलिस के द्वारा की जा रही है।
