शहर में कहीं पुलिस चेकिंग नहीं:साथ में जुआ खेलने से मना किया तो सीने में घोंप दिया चाकू, हालत गंभीर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर में रात के समय कहीं भी पुलिस नजर नहीं आती। हर चौराहे पर चेकिंग के दौरान जेबों की तलाशी भी लंबे समय से बंद है। इसके चलते बदमाश चाकू लिए घूमने लगे हैं। मामूली बात पर चाकू घोंप दिया जाता है। हाल में कार सवार युवक की हत्या के बाद बीती रात रावजी बाजार इलाके में जुआ खेलने से मना करने पर एक रिक्शा चालक के सीने में चाकू घोंप दिया। उधर भंवरकुआं और किशनगंज क्षेत्र में भी छोटी-छोटी बातों पर चाकू मारे गए।
रावजी बाजार पुलिस ने सचिन राठौर (31) निवासी द्वारकापुरी की रिपोर्ट पर भगवान निवासी द्वारकापुरी, रजत गौसर हरिजन कॉलोनी, राहुल वर्मा, लोकू और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। सचिन ने बताया उसके दोस्त भगवान ने गौरी नगर में जुआ खेलने को कहा। मैंने मना किया तो सभी ने लात-घूंसों से पीटा। रजत ने मेरे सीने पर चाकू मार दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

Exit mobile version