शहर महिला कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदशर्न, गैस टंकी की बनाई अर्थी और सिगड़ी पर सेकी रोटी,

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर पर की गई मूल्य वृद्धि से नाराज शहर महिला कांग्रेस द्वारा इंदौर के राजवाड़े पर अनूठा प्रदर्शन किया इस दौरान कांग्रेसी महिलाओं ने राजवाड़े पर इकट्ठा होकर गैस टंकी की अर्थी बनाकर जमकर नारेबाजी की वही चकला बेलन के साथ सिगड़ी पर रोटी बनाकर केंद्र सरकार की बढाई गैस मूल्य वृद्धि का विरोध किया ।

10 और केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई रसोई गैस के दामों में इजाफा को लेकर महिला यह कांग्रेस द्वारा आज इंदौर के राजवाड़े पर पहुंचकर देवी अहिल्या के समक्ष अनोखा प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि जिस तरह से शिवराज सरकार और मोदी सरकार आए दिन महंगाई बढ़ाकर जा रही है और दिन प्रतिदिन देश में महंगाई बढ़ रही है जहां कांग्रेस सरकार में गैस की कीमतें 350 हुआ करते थे आज 1000 पार हो गई है हर ग्रहणी का रसोई का बजट बिगड़ गया है जिसके विरोध में आज महिला कांग्रेसियों ने गैस की अर्थी बनाकर सिगड़ी पर रोटी बनाकर विरोध जताया,, कांग्रेसी नेत्री ने कहा कि एक और शिवराज सरकार प्रदेश में लाडली बहना योजना लागू करते हैं और दूसरी ओर उसी लाडली बहनाकी थाली से रोटी छीन रहे है वही उज्जवला योजना में फ्री में टंकी देने की बात करते हैं और जिन महिलाओं को उज्वाला योजना में टंकी मिली है उसे ताला लगाकर महिलाओं ने रख दिया है क्योंकि टंकी भराने के लिए उनके पास प्रयाप्त पैसे नहीं है इसी से नाराज होकर आज वरिष्ठ कांग्रेसी महिलाओं ने देवी अहिल्या की प्रतिमा के सामने अनोखा प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सद्बुद्धि देने का भजन गाया ।

Exit mobile version