शहर को आग लगाने वाले बदमाश की निकली हेकड़ी कान पकड़कर बदमाश ने मांगी माफी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस ने शहर को आग लगाने की चेतावनी देने वाले बदमाश की हेकड़ी निकाल दी है। खुलेआम शहर को आग लगाने की धमकी देने वाले बदमाश ने पुलिस कस्टडी में अपनी गलती स्वीकार करते हुए कान पकड़ कर मांफी मांगी और कहा की ऐसी हरकत दोबारा नहीं करूगा।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

इंदौर में पठान फिल्म के विरोध से उपजे विवाद के बाद आपत्तिजनक बयानबाजी के वीडियो एक के बाद एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। ऐसा ही एक वीडियो सदर बाजार थाना क्षेत्र के बड़वाली चौकी का वायरल हुआ जिसमें विशेष वर्ग समुदाय के लोगों द्वारा शहर को आग लगाने की खुलेआम चेतावनी दी थी।

वीडियो वायरल के बाद हरकत में आई पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद एक आवेश कुरैशी नामक बदमाश ने पुलिस कस्टडी में आपनी जुर्म कबूल करते हुए कान पकड़कर माफी मांगी और दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कही।

मामले को लेकर जांच अधिकारी ने बताया कि 2 आरोपियों के विरुद्ध आपत्तिजनक नारेबाजी कर धार्मिक भावना भड़काने का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी आवेश कुरैशी को गिरफ्तार किया। जिसने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी को पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया है वही दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है

- Advertisement -
Exit mobile version