शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र मैं गाड़ी पार्किंग को लेकर कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा वहीं पर व्यापार व्यवसाय करने वाले चार व्यक्तियों पर हमला कर दिया बदमाश इतने गुस्से में थे कि उन्होंने धारदार हथियार से एक व्यक्ति को घायल कर दिया वहीं अन्य 3 व्यक्ती घायल हो गए हैं, घटना की जानकारी मिलते ही सेंट्रल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करा वहीं घायलों को एमवाय अस्पताल ले जाया गया है
जांच अधिकारी ने बताया कि घटना सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के समीप बनी कॉस्मेटिक की दुकानों की है जहां पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था जहां पर प्रथम, भरत सोनू और श्याम नामक चार युवक घायल हुए हैं वही बदमाशों द्वारा युवकों पर भी धारदार हथियारों से हमला किया गया है वहीं घटना के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है..
दुकान व्यवसाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि बदमाश आए दिन अवैध वसूली और गुंडागर्दी करते रहते हैं जिसकी शिकायत कई बार वह थाने पर कर चुके हैं लेकिन उसके बावजूद भी शुक्रवार दोपहर को कुछ बदमाश आए और विवाद कर रहे थे घायलों की स्थिति अभी सामान्य बताई जा रही है वहीं पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की बात कर रही है
