शहर के गैरिसन मैदान पर अपने-अपने राम को करेंगे संबोधित कवि कुमार विश्वास

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
https://timenews.today/img/2023/01/%E0%A4%B6%E0%A4%B9%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%97%E0%A5%88%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%A8-%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-%E0%A4%85%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%85%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AC%E0%A5%8B%E0%A4%A7%E0%A4%BF%E0%A4%A4-Will-address-their-Ram-at-the-garrison-ground-of-the-city-Dainik-Bhaskar-online-video-cutter.com_.mp4

शहर के गैरिसन मैदान पर 14 जनवरी शनिवार को कवि कुमार विश्वास अपने-अपने राम कार्यक्रम में राम कथा का वाचन करेंगे।

यह कार्यक्रम संस्कृति विभाग करा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को आध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ाने और जागरूक करने का है। कार्यक्रम 14 जनवरी की शाम को गैरेसिन मैदान में आयोजित किया जाएगा। गुरुवार को शहर के डाक बंगले पर क्षेत्रीय विधायक व पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने बताया कि कवि कुमार विश्वास महू में पहली बार रामचरितमानस और रामायण के प्रसंग का वाचन करेंगे।

मंत्री ठाकुर ने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के 52 जिलों में अयोध्या पर एक परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें बच्चों ने दिए ऑनलाइन जवाब दिए थे। जल्द ही इसके परिणाम आने वाले हैं, इनके विजेताओं को संस्कृति विभाग अयोध्या भ्रमण करवाएगा। महू तहसील के अंतर्गत आने वाले मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए 13.5 करोड़ रुपए स्वीकृत किए।

Exit mobile version