शराब पीने के लिए मांगे रुपए नहीं देने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर मैं लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जो राह चलते लोगों से शराब पीने के लिए रुपए की मांग कर रहे हैं और नहीं देने पर उनके साथ मारपीट कर रहे हैं ऐसा ही मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र में सामने आया जहां युवक से शराब पीने के लिए रुपए मांगे और नहीं देने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के गडरा खेड़ी का है यहां के रहने वाले दिनेश चौहान ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी क्षेत्र के ही रहने वाले बदमाश चेतन तिवारी ने उनका रास्ता रोका और शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की नहीं देने पर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी पूरे मामले की शिकायत दिनेश चौहान ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई है पुलिस ने विधायक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version