शराब दुकान में चोरी कर नशे में बहके चोर, तीन गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आरोपितों ने शराब दुकान और आटो पार्ट्स की दुकान में की थी चोरी, इसके बाद से लगातार कर रहे थे शराब पार्टी, नशे में बोल दी थी चोरी की बात।
ग्वालटोली थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित विशाल उर्फ बिस्सू, राहुल खटीक और पारस उर्फ भय्यू को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने शराब दुकान और आटो पार्ट्स की दुकान में चोरी की थी।
डीसीपी जोन-3 पंकज पांडे के मुताबिक, तीनों नशा करते हैं और पुराने अपराधी है। शराब दुकान में चोरी करने के बाद लगातार नशा कर रहे थे। एक शराब पार्टी में नशे में कुबूल दिया कि उन्होंने तगड़ा हाथ मारा है। खबरी ने पुलिस को बता दिया। पुलिस तीनों को पकड़ लाई। सीसीटीवी फुटेज से चेहरे मिलाए तो दोनों घटनाएं स्पष्ट हो गई।

Exit mobile version