इंदौर । उषा नगर एक्सटेंशन स्थित गजासीन शनि धाम पर शनि जयंती के अवसर पर एक दिवसीय आयोजन 19 मई को महामंडलेश्वर दादू महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा।
शनि जयंती पर प्रातः वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विभिन्न नदियों के जल व तेल-तिल के साथ प्रभु का अभिषेक किया जाएगा। शनि जयंती पर विशेष श्रृंगार में दर्शन शनि भगवान के होंगे।
पांच कुंडीय शनि शांति यज्ञ अनुष्ठान प्रातः 7 बजे प्रारंभ किया जाएगा, जिसके पंजीयन प्रारंभ हो चुके है । श्रद्धालु भक्त मंदिर पर पंजीयन करवा सकते हैं। संध्या 7 बजे प्रभु की पालकी यात्रा निकाली जायेगी, जो मंदिर से प्रारंभ होकर उषा नगर भ्रमण कर पुनः मंदिर पहुंचेगी,
जिसके बाद 251 दीपकों से महाआरती की जायेगी ।
इस अवसर पर भगवान शनिदेव को 56 भोग भी लगाया जायेगा, वहीं रात्रि 8 बजे से सम्मान समारोह व रात्रि 8:30 बजे से प्रसिद्ध भजन “वो काल क्या करेगा महाकाल के आगे” भजन फेम गायक ब्रजमोहन चौकसे द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
