इंदौर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं पुलिस द्वारा तमाम ऑनलाइन एप और कई तरह के जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद भी ऑनलाइन अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं और ऐसा एक ताजा मामले में व्यापारी के साथ इंश्योरेंस कर्मचारियों द्वारा धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया गया
द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक सत्यदेव नगर में रहने वाले मनोज सिंह उम्र 52 वर्षीय व्यक्ति को एक महिला का फोन कॉल आया था जिसमें महिला द्वारा फोन पर बताया गया कि बजाज फाइनेंस से जो क्रेडिट कार्ड लिया है उस पर इंश्योरेंस है आप इंश्योरेंस रखना चाहते हैं या नहीं तो फरियादी ने इंश्योरेंस रखने से मना कर दिया जिसके बाद आपका इंश्योरेंस हटा दिया जाएगा लेकिन आपके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी नंबर आया है वह बता दीजिए फरियादी ने जैसे ही अपना मोबाइल पर आए हुए ओटीपी नंबर को सामने वाली अज्ञात महिला को बताया तो उनके खाते से 54 हजार 675 रुपए की राशि कट गई इसके बाद फरियादी ने पूरा मामले में उक्त मोबाइल फोन के नंबर के आधार पर 420 सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया गया है पुलिस द्वारा प्रकरण के आधार पर अज्ञात महिला के नंबर की जानकारी जुटा जा रही है और पूरे मामले में जांच में जुटी हुई है
