व्यापारी की एक्टिवा से 5 लाख चोरी सीसीटीवी में चोर हुई कैद पुलिस चोर की तलाश में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर रानीपुरा के एक व्यापारी की गाड़ी से देर शाम लाखों रुपए निकल गए, मामले की जानकारी लगते ही व्यापारी ने जूनी इंदौर पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस आरोपी चोर की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

दरअसल इंदौर रानीपुरा के व्यापारी राकेश द्वारा जूनी इंदौर पुलिस को सूचना दी गई कि वह जब देर शाम दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तब वह अपने दुकान की सारी सिल्लक लगभग 5 लाख रुपए लेकर घर के लिए निकले थे, रास्ते में वीर सावरकर नगर स्थित एक मंदिर पर दर्शन करने के लिए रुके और जब घर पहुंचकर देखा तो एक्टिवा में रखें 5 लाख रुपए गायब थे, जिसके बाद व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इधर पुलिस का कहना है कि मामले में जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो एक संदिग्ध आरोपी सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है, जो डिक्की से पैसे निकालकर एक्टिवा पर जा रहा है।

Exit mobile version