व्यापारी की एक्टिवा की डिक्की से लाखो रूपये चोरी सीसीटीवी से आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में व्यापारी की एक्टिवा की डिक्की से लाखो रूपये चोरी हो गए। इस मामले में वह थाने पहुंचा। पुलिस को बताया कि वह मंदिर पर दर्शन करने पहुंचा। तब आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने CCTV देखने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की है। हालाकि पुलिस को पूरा मामला शुरूआत से संदिग्ध लग रहा है।
अन्नपूर्णा पुलिस के मुताबिक विकास पुत्र रामलाल चंदेल निवासी केट रोड़ के साथ वारदात हो गई। बताया जाता है कि वह मार्केट से रूपये लेकर निकले। जिसमें चाणक्यपुरी चौराहे पर हनुमान मंदिर के बाहर गाड़ी पार्क कर दर्शन के लिये गए। इस दौरान वह बाहर आए तो बदमाश उनकी गाड़ी की डिक्की में रखे करीब ढाई लाख रूपये लेकर फरार हो गए। व्यापारी ने डिक्की का लॉक टूटा हुआ देखा। वह थाने पहुंचा। मामले में पुलिस को पूरी कहानी बताई। पुलिस को व्यापारी की बात पर शंका हुई। इधर पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरो के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को एक संदिग्ध जाते हुए दिखाई दिया है। इसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version